Rajasthan Foundation Day : हेरिटेज वॉक से जिले में पर्यटन के प्रति नई सोच पैदा होगी- चौहान

धौलपुर, 30 मार्च (हि.स.)। राजस्थान स्थापना दिवस 2022 विरासत एवं संस्कृति का पर्व के अवसर पर बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों, विरासतों को रंग रोशनी एवं लाइटिंग से सजाया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने मचकुंड पर स्थित हैरिटेज इमारतों एवं मंदिरों का हेरिटेज वॉक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट के विद्यार्थियों ने मचकुण्ड परिसर स्थित लाडली जगमोहन मन्दिर, रानी गुरु मन्दिर, मदन मोहन मन्दिर, शेर शिकार गुरुद्वारा, मचकुंड पैनोरमा सहित विभिन्न ऐतिहासिक मन्दिरों का दर्शन कर उनके सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जाना। इस दौरान सीईओ चौहान ने कहा कि हेरिटेज वॉक जैसे कार्यक्रमों से जिले में पर्यटन के प्रति नई सोच पैदा होगी। जिले के निवासी पर्यटन और पुरातत्व स्थलों के संरक्षण के लिए आगे आये तो पर्यटन संस्कृति का विकास होगा, देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन का काफी विकास हुआ है। मचकुण्ड, पुरातात्विक पर्यटन स्थलों में सुविधाओं का विकास किया गया है। चम्बल सफारी में पर्यटन की काफी संभावना है। काफी संख्या में पर्यटक चंबल सफारी करने आते है।

इस दौरान केंद्रीय विद्यालय स्टेशन रोड़ धौलपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः 9 बजे से चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग छात्रा में आर्या सिंह प्रथम, नन्दिनी बघेल द्वितीय तथा रितुल जैन तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग छात्रा में तन्वी उपाध्याय प्रथम, प्रियंका मीना द्वितीय तथा आशी शर्मा एवं फिजा तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार जूनियर वर्ग छात्र में आदित्य सिंह प्रथम एवं प्रभाव बघेला द्वितीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में रौनक सिसोदिया, राधिका शर्मा एवं परी शर्मा प्रथम, गौरी उपाध्याय, सौम्या राजपूत, रागिनी राजपूत, मनु शर्मा, प्रतिमा, रेख, अंबिका एवं खुशी द्वितीय स्थान पर, दुति शर्मा, महक सक्सैना, रिन्सी, अनुष्का, सोनिया, आंचल एवं खुशबू तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में नेहा माहौर, प्रियंका माहौर, दिया, देवकी, नेहा एवं भावना प्रथम, सुरभि, दुर्गेश, लक्ष्मी, शिखा, दिया, एवं कोमल द्वितीय, राधा शर्मा एवं मनसुल गौतम तृतीय स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *