मिस्र और जॉर्डन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम मिस्र और जॉर्डन के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। दोनों मुकाबले क्रमशः 5 व 8 अप्रैल, 2022 को जॉर्डन में खेले जाने हैं। इसके बाद, खिलाड़ी आगामी भारतीय महिला लीग सत्र के लिए अपने-अपने क्लबों में शामिल होंगे।

वर्तमान में 30 सदस्यीय भारतीय टीम मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी के नेतृत्व में गोवा में एक प्रशिक्षण शिविर में है। टीम 2 अप्रैल 2022 को जॉर्डन के लिए रवाना होगी।

पिछले हफ्ते जमशेदपुर में सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने के बाद कोच डेनेरबी, अस्तम उरांव, अपर्णा नारजारी और मार्टिना थोकचोम कैंप में शामिल हो गए हैं।

शिविर के लिए 30 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: अदिति चौहान, लिनथोइंगंबी देवी, श्रेया हुड्डा, सौम्या नारायणसामी।

डिफेंडर्स: दलिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, अस्तम उरांव, कृतिना देवी।

मिडफील्डर: अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, कार्तिका अंगमुथु, रतनबाला देवी, प्रियंगका देवी, काशमीना, इंदुमति कथिरेसन, संजू, मार्टिना थोकचोम, सुमित्रा कामराज।

फॉरवर्ड: अपर्णा नारजारी, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा, प्यारी ज़ाक्सा, रेणु, करिश्मा शिरवोइकर, मरियममल बालमुरुग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *