Minister : मंत्री गुलाब देवी

मेरठ, 25 मार्च (हि.स.)। संभल जनपद की चंदौसी विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुनी गईं गुलाब देवी को योगी-2 सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। योगी-1 सरकार में भी गुलाब देवी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रही हैं।

गुलाब देवी ने चंदौसी सुरक्षित विधानसभा सीट पर सबसे पहले 1991 में कमल खिलाया था। इसके बाद चंदौसी क्षेत्र से चार बार जीत दर्ज कीं। 2017 के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद योगी सरकार में गुलाब देवी को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। 2022 में भी गुलाब देवी से चंदौसी सीट पर कमल खिलाकर अपनी सार्थकता साबित की। जिस तरह से मुरादाबाद मंडल भाजपा के लिए कठिन साबित हुआ, उसमें गुलाब देवी की जीत से उनका पार्टी में कद बढ़ा। एक दलित चेहरे के रूप में भाजपा ने गुलाब देवी पर भरोसा जताया है। इस बार भी गुलाब देवी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। इससे पहले 1996 में भी गुलाब देवी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *