Red Fort : देश की विरासत का स्मरण कराएगा लाल किले में आयोजित होने वाला भारत भाग्य विधाता महोत्सव

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। लाल किले में दस दिवसीय मेगा ‘लाल किला महोत्सव – भारत भाग्य विधाता’ का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। लाल किला महोत्सव का उद्घाटन केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। इस फेस्टिवल में “मातृभूमि” -प्रोजेक्शन मैपिंग शो, एक सांस्कृतिक परेड, खाओ गली, रंग मंच में लाइव प्रदर्शन, भारत के नृत्य, अनोखे वस्त्र, खेल मंच और खेल गांव सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पर्यटन मंत्रालय की अतिरिक्त महानिदेशक रूपिंदर बराड़ ने बताया कि सरकार की एडॉप्ट ए हेरिटेज पहल के माध्यम से लाल किले को उसके पुराने गौरव में पुनर्जीवित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत भाग्य विधाता भारत की विविधता की सराहना करने में सभी की मदद करेगी। “स्मारक मित्र” के तहत लाल किले को डालमिया भारत लिमिटेड ने गोद लिया है।

लाल किला महोत्सव – भारत भाग्य विधाता का उद्देश्य विरासत संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना है। दस दिवसीय लाल किला महोत्सव – भारत भाग्य विधाता, कल 17 वीं शताब्दी के प्रतिष्ठित स्मारक, लाल किला, नई दिल्ली में शुरू होगा। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाला यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे के बीच खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *