Arvind Kejriwal: दिल्ली नगर निगम चुनाव टालना लोकतंत्र का अपमान : केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव का टाला जाना लोकतंत्र का अपमान है।

केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हार की डर से निगम चुनाव को राज्य चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर टाल दिया है। उन्होंने कहा कि तीनों निगमों का एकीकरण तो सिर्फ बहाना था। भाजपा को पता है कि निगम चुनाव समय पर हुए तो भाजपा की हार पक्की है। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव का टाला जाना उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी जैसे छोटे दल से भयभीत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने तीनों निगमों के एकीकरण पर मुहर लगा दी है। यह बिल जब संसद में पास हो जाएगा तो दिल्ली के तीनों निगम एक हो जाएंगे और पूरी दिल्ली में एक ही मेयर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *