Election : विस चुनाव 2022 : कैप्टन, रावत, बादल और चन्नी ने गंवाई साख

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हार का मुंह देखना पड़ा है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पटियाला (शहरी क्षेत्र) में आम आदमी पार्टी (आप) के अजीत पाल सिंह कोहली से हार गए। कोहली ने उन्हें 19,873 वोट से मात दी। वहीं पंजाब की लंबी सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल को हार का मुंह देखना पड़ा है। आप के गुरमीत सिंह खुदियां ने 11,396 वोटों के अंतर से लंबी सीट पर जीत दर्ज की।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह से हार गये। चरणजीत सिंह ने 7,942 वोटों के अंतर से चमकौर साहिब सीट जीत ली है। वहीं भदौड़ विधानसभा सीट से भी चन्नी को हार का मुंह देखना पड़ा है। आप के लाभ सिंह ने भदौड़ सीट पर 37,558 के अंतर से जीत दर्ज की।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर चुनाव हार गये। भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट लालकुआं विधानसभा सीट पर 17,527 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *