Home Minister Amit Shah : शाह ने भाजपा की जीत के लिए राज्यों के मतदाताओं का जताया आभार

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर में पार्टी को मिली सफलता के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की भव्य जीत प्रदेश के गाँव, गरीब और किसानों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र के गरीब कल्याण में अडिग विश्वास की जीत है। जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है। शाह ने प्रदेश में मिली जीत के लिए राज्य की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

शाह ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि वर्ष 2014, 2017, 2019 और आज 2022 में निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को नमन करता हूँ।

भाजपा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने वाले हमारे कार्यकर्ताओं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश इकाई को इस जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने गोआ और मणिपुर की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में विश्वास प्रकट करने के गोवा और मणिपुर की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये भाजपा दृढ़ संकल्पित है।

शाह ने उत्तराखंड के मतदाताओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकास कार्यों और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर अपना अटूट विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *