Chief Minister Arvind Kejriwal : चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का आज शाम को एलान होना था, जो नहीं किया गया। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके तीखे अंदाज में कहा- “भाजपा भाग गई, एमसीडी चुनाव टाल दिया, हार मान ली। दिल्ली वाले खूब गुस्से में हैं।

कह रहे हैं कि इनकी हिम्मत नहीं कि चुनाव कराएं। अब इनकी जमानत जब्त कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सर्वे में 272 में से 250 सीटें आ रही थीं। अब तो 260 आ जाएंगी। इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग को कहा कि चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था।”