Protest : महिला दिवस पर महिला घरेलू कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

गुवाहाटी, 08 मार्च (हि.स.)। महिला दिवस पर आज घरेलू कामगार महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। घरेलू कामगार महिलाओं ने मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुवाहाटी क्लब के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए घरेलू कामगारों ने विरोध जताया।

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। आज पूरी दुनिया में महिला दिवस महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। असम में आज में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला दिवस मनाया गया।

उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां महिलाओं का एक वर्ग महिला दिवस मनाने के विरोध में बैठता है। वहीं घरेलू कामगार महिलाएं शहर के गुवाहाटी क्लब में विरोध प्रदर्शन में बैठी देखी गई। घरेलू कामगारों ने घरेलू कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गृह निर्माण के काम में लगी महिलाओं की दैनिक मजदूरी 15 रुपए प्रति घंटा तक वृद्धि करने और 60 साल के ऊपर की महिलाओं को पेंशन, बच्चों के लिए शिक्षा वृत्ति, चिकित्सा सहित अन्य कई मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *