ऑस्ट्रेलिया ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए

कैनबरा, 08 मार्च (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन में रूस के हमले को गंभीरता से लेते हुए नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह जानकारी ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने दी है।

उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने रूस के सशस्त्र बलों, छह सैन्य कमांडर्स और 10 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया है। अब रूस के सशस्त्र बलों पर लक्षित वित्तीय प्रतिबंध लगेंगे। साथ ही यूक्रेन पर नौसैनिक, जमीन पर और हवाई हमले करने के लिए जिम्मेदार अतिरिक्त छह वरिष्ठ रूसी सैन्य कमांडर की ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रोक रहेगी।

विदेश मंत्री मारिस पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार यूक्रेन के प्रति शत्रुता को बढ़ावा देने और क्रेमलिन समर्थन में प्रचार को बढ़ावा देने में भूमिका के लिए रूस के 10 नागरिकों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *