Janhvi Kapoor Birthday : जान्हवी के जन्मदिन पर पिता बोनी कपूर ने बताई बेटी की खूबियां

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की लाडली बेटी और अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना 25 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पिता बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी की बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

इसके साथ ही बोनी ने अपनी लाडली बेटी की तारीफों के पुल बांधते हुए उनकी खूबियां गिनाई हैं। बोनी कपूर ने लिखा-‘हमारी जिंदगी की खुशी..जैसी हो हमेशा ऐसी ही रहना। एकदम सिंपल, जमीन से जुड़ी हुई, सभी का सम्मान करने वाली, उत्साह और जोश फैलाने वाली…यही वो बेस्ट क्वॉलिटीज हैं जो तुम्हें चांद तक ले जाएंगी। हैप्पी बर्थडे बेटा।’

बोनी कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं। साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जान्हवी ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही अपने पिता की फिल्म ‘मिली’ में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिये जान्हवी पहली बार अपने पिता के साथ काम कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और अभिनेता सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘मिली’ के अलावा जान्हवी फिल्म गुड लक जैरी और दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *