Chief Minister Yogi Adityanath Ukraine : यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 06 मार्च (हि.स)। यूक्रेन से लौटे करीब 50 छात्रों से रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। अब तक 550 छात्र युद्ध के बीच घर पहुंच चुके हैं। यूक्रेन से लौटे प्रदेश के छात्रों से मुख्यमंत्री ने उनका अनुभव पूछा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को वहां से सुरक्षित निकालकर उनके घर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस काम में केन्द्र के साथ राज्य सरकार तत्परता से जुटी हुई है।

यूक्रेन में फंसे लोगों को सकुशल लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया था। राहत आयुक्त कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 1070 नंबर पर 15 लाइन्स की हेल्पलाइन भी शुरू की गयी थी। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर 9454441081 भी जारी किया गया था।

इस बीच भारतीय सेना और वायुसेना भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित उनके घर वापस पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी से जुटी हुई है। प्रदेश सरकार ने यूपी के सभी 75 जिलों में से 1279 छात्र-छात्राओं के विवरण मिले। ये सभी छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे थे। उत्तर प्रदेश के अब तक 550 छात्र वापस आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *