Sonam Kapoor : सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने रिया को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ बिताये यादगार पलों की तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है।

सोनम के इस पोस्ट के जरिये फैंस रिया कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रिया और सोनम बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स जोड़ी में से एक हैं। दोनों फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटिया हैं। सोनम कपूर फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। वहीं 5 मार्च, 1987 को महाराष्ट्र में जन्मी रिया कपूर बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘आयशा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।इस फिल्म में सोनम कपूर और अभय देओल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद रिया ने फिल्म ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ का निर्माण किया। रिया ने बहुत कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।

रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वह बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं। रिया कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी कर ली। रिया और करण के प्यार की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी। सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म को उनकी बहन रिया प्रोड्यूस कर रही थी। वहीं इस फिल्म के लिए करण बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। इसके बाद से ही दोनों ने एक -दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और लम्बे रिलेशनशिप के बाद 14 अगस्त, 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में हुई थी ,जिसमें रिया और करण के परिवारवालों के अलावा कुछ बहुत करीबी लोग ही मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *