Rahul Gandhi : केन्द्र सरकार जल्द ही बढ़ाएगी डीजल-पेट्रोल के दाम : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जल्द ही डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने वाली है।

राहुल ने शनिवार को ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी लोग अपने पेट्रोल टैंक फुल करा लें क्योंकि मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने वाला है। जल्द ही सरकार तेल के दाम बढ़ाने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए जंग के बीच लगातार कच्चे तेल के दाम में इजाफा हुआ है। विपक्ष का दावा है कि देश में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए केन्द्र सरकार ने तेल के दाम अभी तक नहीं बढ़ाए हैं लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त होगा तेल के दामों में बढ़ोत्तरी होना तय है। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने जनता को आगाह करते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार भारत जो कच्चा तेल खरीदता है उसके दाम एक मार्च को 102 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल का यह मूल्य अगस्त 2014 के बाद सबसे अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *