Arrested: असम पुलिस ने अलकायदा के पांच जेहादियों को किया गिरफ्तार

बरपेटा (असम), 05 मार्च (हि.स.)। अल कायदा से संपर्क रखने के आरोप में पुलिस ने पुख्ता सूचना पर अभियान चलाते हुए पांच जेहादियों को गिरफ्तार किया है।

असम पुलिस के महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को मानाह के बांहबारी आईबी रेंज में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेहादियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार जेहादी को बरपेटा जिला के बरपेटा, हाउली और कलगछिया पुलिस स्टेशनों के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। बीती रात पांचों जेहादियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार जेहादियों की पहचान मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम उर्फ हारून रशीद (आटादी, जिला नारायणगंज, बांग्लादेश), खैरुल इस्लाम (बालापथार, कलगछिया), बादशाह सुलेमान खान (खारबाली, कलगछिया), नौसाद अली (खारबाली, कलगछिया) और तैमूर रहमान खान (ढाकालियापाड़ा, हाउली) के रूप में की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *