Bhupendra Yadav UNEP : पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए यूएनईपी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना चाहिए – भूपेन्द्र यादव

नई दिल्ली,04 मार्च (हि.स.)।केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के 50वें सत्र को संबोधित किया। इस मौके पर भूपेन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए यूएनईपी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करने आवश्यकता है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के संरक्षण और कचरे के निपटान सहित कई पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए सामूहिक कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इसके साथ विज्ञान और अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके मौजूदा पर्यावरण संकट से निपटने की सलाह भी दी।

उन्होंने विश्व पटल पर बताया कि प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने एकल उपयोग प्लास्टिक को खत्म करने के लिए एक वैश्विक आह्वान किया है। भारत के इस आह्वान ने दुनिया भर में प्लास्टिक प्रदूषण पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *