Congress : कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा के लिए आठ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, चन्नी को भदौड़ से टिकट

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने रविवार को पंजाब विधानसभा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कुल आठ नाम शामिल हैं।

चन्नी को पार्टी पहले चमकौर साहिब सीट से भी उतार चुकी है और अब उन्हें भदौड़ से भी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल का नाम भी है जिसे बरनाला से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस पहले ही 109 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसके साथ ही यह संख्या 117 हो गई है।

कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को मंजूरी प्रदान की है। पार्टी की सीईसी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने इन नामों को जारी किया है।

आज जारी सूची में अटारी (एससी) से तरसेम सिंह सियलका, खेमकरण से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण से ईश्वरजोत सिंह चीमा, जलालाबाद से मोहन सिंह फलियांवाला, भादोड़ (एससी) से चरणजीत सिंह चन्नी, बरनाला से मनीष बंसल और पटियाला से विष्णु शर्मा का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *