राजनांदगांव के रोहित झा ने पर्वत शिखर पर तिरंगा फहरा कर बनाया विश्व रिकार्ड

राजनांदगांव, 29 जनवरी (हि.स.)। जिले के पर्वतारोही रोहित झा ने एक और कीर्तिमान रचकर राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर 14300 फीट ऊंचे पर्वत शिखर पर 280 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने यह कीर्तिमान इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में रोरंग लेक ट्रैक पर रचा। इसमें देशभर के 22 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस टीम का नेतृत्व पर्वतारोही रोहित कुमार झा ने किया। रोहित झा पहले भी कई ट्रैक को लीड कर चुके हैं।

पर्वतारोही रोहित झा इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन और कन्यादान फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने जब यह कीर्तिमान रचा, वहां का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *