Accident : तिन अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए

अगरतला, 28 जनवरी : उदयपुर के गोरजी, सोनमुरा के घ्रांताली और बिशालगढ़ के लेम्बुतली हजारी चौमुहानी में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।


घटना की जानकारी के अनुसार शांति बाजार से उदयपुर के रास्ते में गोरजी क्षेत्र में एक बाइक का भीषण हादसा हो गया। एक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने घायल व्यक्ति को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। गोरजी चौकी की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बाइक सवार की गति और लापरवाही के कारण हुआ। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर से क्षेत्र में गहरा शोक छाया हुआ है।


बिशालगढ़ के लेम्बुताली हजारी चौमुहानी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब सवा नौ बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की खबर मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बाइक सवारों की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है।


इसी बीच सोनमुरा के घ्रांताली में एक मारुति कार की टक्कर मरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम साहेब अली है। उसे बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *