महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 72 नए मामले मिले, 1592 हुए स्वस्थ

मुंबई, 27 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र में कोरोना के घटते मामलों की बीच गुरुवार को ओमिक्रोन के 72 नए मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 2930 हो गई है। इसी तरह राज्य में अब तक कुल 1592 ओमिक्रोन संक्रमित लोग स्वस्थ हुए हैं तथा इस समय 1338 ओमिक्रोन संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज पुणे शहर में 33, औरंगाबाद में 19, मुंबई व उस्मानाबाद में 5-5, ठाणे शहर में 3, यवतमाल व अहमदनगर में 2-2, नागपुर, पुणे ग्रामीण लातुर में 1-1, इस तरह कुल 72 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र के ठाणे मंडल में 1180, इनमें अकेले मुंबई में 1015, नासिक मंडल में 15,पुणे मंडल में 1286, कोल्हापुर मंडल में 78,औरंगाबाद मंडल में 45,लातुर मंडल में 24,आकोला मंडल में 52,नागपुर मंडल में 249 इस तरह कुल 2930 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। राजेश टोपे ने कहा राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *