मुंबई में कोरोना के 1384 नए मरीज, 12 की मौत

मुंबई, 27 जनवरी (हि.स.)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 1384 नए मरीज मिले, जबकि 12 मरीजों मौत हो गई।

मुंबई मनपा ने बताया कि महानगर में कोरोना से 5,686 लाेग ठीक हुए हैं। महानगर में 18 हजार 040 सक्रिय मरीज है। इनमें 2,927 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 1,299 मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट में रखा गया है। गुरुवार को मिले कुल मरीजों में से केवल 184 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। मुंबई में डबलिंग रेट भी तेजी से बढ़ने लगा है। इस समय मुंबई में डबलिंग रेट 194 दिन पर पहुंच गया है। शहर में 7.7 फीसदी बेडों पर ही मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना के मामले मिलने पर महानगर की 28 इमारतों को सील किया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 5,767 लोगों को खोजा गया है। बीते 24 घंटों में 42,570 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है।

राज्य पर गौर करें तो गुरुवार को कुल 25,425 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 42 की मृत्यु हो गई। सूबे में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित 72 नए मरीज मिले। इनमें पुणे मनपा में 33, औरंगाबाद में 19, मुंबई और उस्मानाबाद में पांच – पांच , यवतमाल और अहमदनगर में दो- दो, नागपुर, पुणे ग्रामीण और लातूर में एक-एक मरीज मिले हैं। राज्य में ओमिक्रोन के अब तक 2930 मरीज मिल चुके हैं। अब तक मुंबई में सर्वाधिक 1015 ओमिक्रोन के मरीज मिले हैं। राज्य में अब तक मिले ओमिक्रोन मरीजों में से 1592 ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *