पद्मश्री सम्मान के लिए सोनू निगम ने केंद्र सरकार का आभार जताया

नई दिल्ली, 26 जनवरी (हि.स.)। अपनी आवाज से लाखों के दिलों में राज करने वाले फिल्मों के मशहूर पार्श्व गायक और कोरोना काल में लोगों की मदद कर चर्चित हुए सोनू निगम ने पद्मश्री सम्मान के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। सोनू की पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा प्रतिष्ठित पद्म सम्मानों के साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। सोनू ने इस सम्मान को अपनी स्वर्गीय मां शोभा निगम को अर्पित किया है।

निगम ने कहा है कि मां होतीं तो यह सुनकर वह खुशी से रो पड़तीं। 2022 की 25 जनवरी को वह जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने पद्मश्री मिलने पर अपने पिता अगम कुमार निगम, शिक्षकों और संगीत की दुनिया के गुरुजनों का भी आभार जताया। बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने कहा कि इन सब लोगों के आशीर्वाद की वजह से वह यहां तक पहुंचे हैं। सरकार ने उन्हें इस काबिल समझा, इसके लिए वह धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *