तेलुगू भाषाई राज्यों को मिला छह पद्म पुरस्कार

हैदराबाद, 25 जनवरी (हि.स.)। भारत सरकार ने वर्ष 2022 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इनमें तेलुगु भाषाई राज्य में कुल छह पद्म पुरस्कार मिले हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश की तीन और तेलंगाना की तीन विभूतियां शामिल हैं।

भारत सरकार द्वारा घोषित पद्म पुरस्कारों में तेलंगाना से दर्शनाम मोगलाय्या, रामचंद्रायया और पद्मजा रेड्डी (कला क्षेत्र) हैं, जबकि आंध्र प्रदेश से कालाक्षेत्र के लिए शेख हसन, सुंकारा वेंकट आदिनारायण राव (मेडिसिन) और नरसिम्हा राव (कला और साहित्य) हैं।

उल्लेखनीय है कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय नागरिकों को उनके असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *