श्रीलंका की अदालत ने रिहा किए 56 भारतीय मछुआरे

नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। श्रीलंका की एक अदालत ने मंगलवार को 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया। मछुआरों को श्रीलंका ने उसके जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के मामले में दिसंबर के मध्य में गिरफ्तार किया था।

फैसले पर भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि अदालत में 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले और उनकी टीम के भारतीय मछुआरों की सफल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

जानकारी के अनुसार अब वर्तमान में श्रीलंका की कैद में कोई भारतीय मछुआरा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *