दुबई में हादसा, कांगड़ा के युवक की मौत

र्मशाला, 22 जनवरी (हि.स.)। दुबई में हुए हादसे में कांगड़ा जिला के शाहपुर के युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बिहार के भी कुछ मजदूरों की मौत हुई है। शाहपुर के कैरी पंचायत के महाड़ गांव का 23 वर्षीय अनुराग कुमार करीब ढाई साल पहले गांव के युवक के साथ दुबई गया था। वहां वह एक कंपनी के माध्यम से मजदूरी करता था।

परिवार के मुताबिक शुक्रवार को बिल्डिंग का काम करते समय अनुराग मलबा गिरने से चपेट में आ गया। उसके पिता भी यहां मजदूरी करते हैं। अपने परिवार में वही कमाई का सहारा था। बेटे की मौत परिजन सदमे में हैं। पूरा गांव शोक में है। शव को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *