सीमा विवाद पर शाह ने की असम और मेघालय के मुख्यमंत्री से वार्ता

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने आवास पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा के साथ दोनों राज्यों के सीमा विवाद पर वार्ता की। गृहमंत्री इस मुद्दे पर दोनों मुख्यमंत्रियों से आगे फिर चर्चा करेंगे।

करीब एक घंटे चली बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री ने आज दोनों मुख्यमंत्रियों की बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि इस विषय पर आगे चर्चा के लिए अब गृह मंत्रालय उन्हें 26 जनवरी के बाद बुलायेगा। बैठक के दौरान दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्रियों ने अपनी सिफारिशें सौंपीं।

असम और मेघालय मंत्रिमंडल ने दोनों राज्यों के बीच पांच दशक पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए ‘गीव एंड टेक’ फॉर्मूले को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में 12 विवादित क्षेत्रों में से छह का समाधान किया जाएगा। पहले चरण में अंतिम निपटान के लिए जिन छह क्षेत्रों को लिया जाएगा। अन्य छह क्षेत्रों जहां विवाद अधिक जटिल हैं पर बाद में विचार किया जाएगा।

सीमा तय करने का काम संसद में नियत प्रक्रिया के बाद किए जाने की उम्मीद है। आवश्यक निरीक्षण के लिए सर्वे ऑफ इंडिया को भी लगाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 1972 में मेघालय असम से अलग हुआ था। इसके बाद से ही दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद है और दोनों ओर के नागरिक समय-समय पर आपसी झगड़ों में उलझते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *