क्या होता है बजट, कब और कितने बजे पेश होगा आम बजट

नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय बजट हर वर्ष फरवरी महीने की पहली तारीख को देश के वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है। इस बार भी वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट 1 फरवरी, 2022 को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह चौथा आम बजट होगा।

वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट को वित्त मंत्री की बजट टीम तैयार करने में जुटी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को लेकर 15 दिसंबर से विभिन्न हितधारकों, इंडस्ट्री, अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। इसके अलावा वित्त मंत्रालय ने और आम लोगों के सुझाव भी बजट को लेकर ऑनलाइन मांगे हैं। वित्त मंत्रालय ने 14 दिसंबर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *