विधान सभा चुनाव: बसपा के प्रथम चरण की सूची में ये हैं नाम

लखनऊ, 15 जनवरी(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने उप्र विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 53 प्रत्याशी की सूची जारी की।

बसपा की सूची में शामली जिले के कैराना से राजेंद्र सिंह उपाध्याय, शामली से ब्रिजेन्द्र मलिक, मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना से हाजी मोहम्मद अनीश, चरथावल से सलमान सईद, पुरकाजी से सुरेंद्र पाल सिंह, मुजफ्फरनगर से पुष्पंकर पाल, खतौली से माजिद सिद्दीकी मीरापुर से मोहम्मद शालीम, मेरठ के सिवालखास से मुकर्रम अली, सरधना से संजीव कुमार धामा, हस्तिनापुर से संजीव कुमार जाटव, किठौर से कुशल पाल, मेरठ कैंट से अमित शर्मा, मेरठ दक्षिण कुंवर दिलशाद अली, बागपत के छपरौली से मोहम्मद शाहीन चौधरी, बड़ौत से अंकित शर्मा, गाजियाबाद के लोनी से हाजी आकील चौधरी, मुरादनगर से हाजी अयूब इदरीसी, गाजियाबाद से सुरेश बंसल मोदीनगर से डॉक्टर पूनम गर्ग नाम घोषित हुए हैं।

इसी क्रम में आगे हापुड़ के धौलाना से वासिद प्रधान, हापुड़ से मनीष कुमार सिंह मोनू, गढ़मुक्तेश्वर से मोहम्मद आरिफ, गौतम बुद्धनगर के नोएडा से कृपाराम शर्मा, दादरी से मनवीर सिंह भाटी, जेवर से नरेंद्र भाटी डाडा, बुलंदशहर के सिकंदराबाद से चौधरी मनवीर सिंह, स्याना से सुनील भारद्वाज, अनूपशहर से रामेश्वर सिंह लोधी, डिबाई से करणपाल सिंह, शिकारपुर से मोहम्मद रफीक, खुर्जा से विनोद कुमार जाटव, अलीगढ़ के खैर से प्रेमपाल सिंह जाटव, बरौली से नरेंद्र शर्मा, अतरौली से ओमवीर सिंह, छर्रा से तिलक राज यादव, कोल से मोहम्मद बिलाल, अलीगढ़ से रजिया खान, इगलास से सुशील कुमार जाटव का नाम तय हुआ है।

पहले चरण में ही बसपा के प्रत्याशियों में मथुरा के छाता से सोनपाल सिंह, मांट से श्याम सुंदर शर्मा, गोवर्धन से राजकुमार रावत, मथुरा से जगजीत चौधरी, बलदेव से अशोक कुमार सुमन, आगरा के एत्मादपुर से सर्वेश बघेल, आगरा कैंट से भारतेंदु अरुण, आगरा दक्षिण से रवि भारद्वाज, आगरा उत्तर से मुरारीलाल गोयल, आगरा देहात से किरणप्रभा केसरी, फतेहपुर सीकरी से डॉक्टर मुकेश कुमार राजपूत, खेरागढ़ से गंगाधर सिंह कुशवाहा, फतेहाबाद से शैलेंद्र प्रताप सिंह शैलू, बाह से नितिन वर्मा का नाम घोषित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *