सुख, शांति एवं समृद्धि से सराबोर हो मकर संक्रांति का पर्व: नड्डा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां हों और सुख, शांति एवं समृद्धि से सराबोर हो।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा,” दान, पुण्य, सेवा एवं नई फसल के स्वागत में मनाए जाने वाले लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रांति की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां हों और सुख, शांति एवं समृद्धि से सराबोर हो, ऐसी कामना करता हूँ।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को इस पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,”सभी को ”मकर संक्रांति” की हार्दिक शुभकामनाएं। उमंग और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *