नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन 31 जनवरी तक

नई दिल्ली, 14 जनवरी (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हर साल देश की कुछ महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करता है। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को लेकर यह पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए मंत्रालय ने नामांकन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की गई है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं, आवेदन के लिए www.awards.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।