संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से दो जवानों की मौत

राजौरी, 13 जनवरी (हि.स.)। राजौरी जिले की नियत्रंण रेखा के साथ सटे हांजवाली इलाके में गुरुवार को दो सैन्यकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में सैन्य अधिकारियों ने अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के साथ सटे हांजवाली इलाके में सेना के कुछ जवान ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान इलाके से गोली की आवाज आई। आसपास मौजूद सेना के अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि उनके दो साथी खून से लथपथ पड़े हुए हैं। जवानों ने तुरन्त दोनों को उठाकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया लेेकिन डाक्टरों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *