राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए तैयारी अच्छी : रवि दहिया

नई दिल्ली, 12 जनवरी (हि.स.)। भारत के पहलवान रवि दहिया ने बुधवार को कहा कि वह आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी तैयारी बहुत अच्छी चल रही है।

ब्रिटेन के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होने की उम्मीद है, जबकि एशियाई खेल 10-25 सितंबर, 2022 तक हांग्जो, झेजियांग, चीन में होंगे।

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता दहिया ने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि इस साल राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल हैं। हम इस साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और तैयारी भी अच्छी चल रही है।”

2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ के लिए क्वीन्स बैटन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंची। कॉमनवेल्थ गेम्स के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों को बैटन सौंपी।

2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 16वीं आधिकारिक क्वीन्स बैटन रिले 12 से 15 जनवरी के बीच चार दिनों के लिए भारत में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *