भाजपा सरकार गुंडों, माफियाओं पर कहर बनकर टूटी:प्रकाश पाल

हरदोई,11 जनवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग ने जनपद की आठों विधानसभा सीटों के लिए अपनी रणनीति बनाई है। मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई जिला प्रभारी प्रकाश पाल और जिला महिला मोर्चा प्रभारी राजेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में गुजरात जिला महिला प्रवासियों और जिला महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने गुजरात प्रदेश की महिला जिला प्रवासियों का कार्यालय पर किया स्वागत।

बैठक में प्रकाश पाल ने कहा कि आने वाली सदी महिलाओं की है। एक समय था जब पिछली सरकार में लड़कियों, महिलाओं को खुले वातावरण में निकलने से डर लगता था। स्कूल कॉलेज के बाहर बेटियों पर छेड़खानी और फब्तियों की बौछार होती थी। वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद बड़ा बदलाव आया। गुंडों- माफियाओं, महिलाओं पर उत्पीड़न करने वालों पर सरकार कहर बनकर टूट पड़ी। आज मोदी- योगी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश आधुनिकीकरण की तरफ बढ़ा है। महिलाओं ने भी प्रदेश से लेकर देश विदेश तक झंडा गाड़ा है। सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, डायल 1090, टैबलेट योजना, यूपी मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश की महिला एवं बेटियों को स्वावलंबी एवं सुरक्षित बनाया, कन्या सुमंगला योजना, महिलाओ को गैस कनेक्शन, महिलाओ के नाम राशन कार्ड आदि योजनाएं उल्लेखनीय हैं। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग की महिलाओं को लाभ मिला है।

महिला मोर्चा जिला प्रभारी राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में महिला सशक्तिकरण बैठक और फोटोबाजी तक सीमित रहा। उसके बाद भाजपा सरकार में महिलाओं को असल सम्मान मिला और उनके सशक्तिकरण पर गांव से लेकर देश की संसद तक काम किया गया। ग्रामीण महिलाओं में महिला उद्यमियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम हुआ। इस चुनाव में महिलाएं ही निर्णायक भूमिका अदा करने वाली हैं और प्रदेश में महिलाओं का रुझान भाजपा के साथ होता देख विपक्ष बौखलाया हुआ है। २

जिला प्रभारी महिला मोर्चा राजेश अग्निहोत्री ने बैठक में उपस्थित गुजरात से आई जिला महिला प्रवासी और महिला संगठनों के पदाधिकारियों की टोली बनाकर विधानसभावार रवाना किया। गुजरात महिला विधानसभा प्रवासी योगिनी प्रजापति, सैंडी राजेश्वरी पांचोल, शहाबाद में फूल्यानी शाह, गोपामऊ में अरुणा शाह क्षेत्र में बैठक कर महिलाओ और लाभार्थियों से संपर्क करेंगी। इनके साथ जनपद की महिला पदाधिकारी सवायजपुर में लक्ष्मी राजपूत, सांडी में साधना शुक्ला, शहाबाद में रोली सिंह, हरदोई में अनुराधा मिश्र, गोपामउ में मीना वर्मा, संडीला छाया पांडे और सुनीता सिंह उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *