झारखंड: 24 घंटे में कोरोना के 1007 नए केस, रांची में एक मौत

रांची, 02 जनवरी (हि.स.)। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा राज्य में मंडराने लगा है। राज्य में रविवार सुबह तक 24 घंटे में 1007 नए केस मिले हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3009 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 495, बोकारो से 43, चतरा से तीन, देवघर से 20, धनबाद से 113, दुमका से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 123, गढ़वा से एक, गिरिडीह से छह, गोड्डा से एक, गुमला से चार, हजारीबाग से 43, जामताड़ा से चार,

खूंटी से 23, कोडरमा 47, लातेहार से चार, लोहरदगा से दो, पलामू से पांच,रामगढ़ से 14 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 53 मरीज शामिल हैं।

दूसरी ओर राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 495 नए केस मिले हैं। इस दौरान जिले में 56 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1277 हो गयी है। जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल पॉजिटिव केस 87874 है, जबकि 85007 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *