भाजपा ने सपा के गुंडाराज व अराजकता को समाप्त किया : डॉ.महेंद्र पांडेय

-भाजपा की जनविश्वास यात्रा के स्वागत को कुशीनगर में उमड़ी भीड़

कुशीनगर, 28 दिसम्बर(हि. स.)। भाजपा की जनविश्वास यात्रा को लेकर कुशीनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कहा कि भाजपा के साथ मातृ शक्ति की व्यापक पैमाने पर सहभागिता शुभ संकेत है।

केंद्रीय मंत्री यात्रा के फाजिलनगर बाजार में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार माफिया को पालती थी। भाजपा सरकार बुलडोजर चलवा रही है। यात्रा में उमड़ रही भीड़ साबित कर रही है कि सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सपा के सरकार में थानों व तहसीलों पर उनके कार्यकर्ता चलाते थे। आम जनता को न्याय नहीं मिलता था। भाजपा ने सभी को न्याय, सभी का विश्वास हासिल कर देश व प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया है।

राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर है। सरकार अगड़े, पिछड़े, अनुसूचित, छात्र नौजवान, व्यापारी किसान सभी के हित में सम भाव से कार्य कर रही है।

सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पहले अपराधी मस्त थे अब त्रस्त हैं। पूर्व विधायक डा.पीके राय, पूर्व विधायक शशि शर्मा आदि ने सभा को सम्बोधित किया। विधायक गंगासिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *