Omicron: ओमिक्रोन : नेपाल में 67 देशों से आनेवाले यात्रियों को होना होगा क्वारंटाइन

काठमांडू, 18 दिसंबर (हि.स.)। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण नेपाल ने 67 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 2 हफ्ते का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। इनमें प्रमुख रूप से यूरोपीय और अफ्रीकी देश शामिल हैं।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा है कि इन यात्रियों को सात दिन तक अपने खर्च पर होटल में क्वारंटाइन रहना होगा। इसके अलावा कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सात दिन तक घर में क्वारंटाइन रहना होगा। यदि कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आता है तो आइसोलेशन सेंटर या फिर अस्पताल में रहना होगा।



इन देशों की सूची में प्रमुख रूप से यूरोपीय और एशियाई देश हैं जिनमें जर्मनी, कनाडा, इटली, यूके, कनाडा और अमेरिका भी शामिल हैं।



उल्लेखनीय है कि ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *