Hockey India: हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा, मध्य प्रदेश को 5-1 से हराया

पुणे, 17 दिसंबर (हि.स.)। हॉकी हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 5-1 से हराकर 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।



हॉकी हरियाणा की टूर्नामेंट की दूसरी जीत में संजय (24′, 39′) ने दो गोल किये, जबकि जोगिंदर (20′), बॉबी सिंह (35′) और दीपक (38′) ने एक-एक गोल किया। मध्य प्रदेश के लिए अमीन खान (37′) ने एकमात्र गोल किया।



चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार, 18 अक्टूबर 2021 को खेले जाएंगे। पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पंजाब का सामना चंडीगढ़ से, दूसरे मुकाबले में कर्नाटक का सामना बंगाल से, तीसरे मुकाबले में हरियाणा का सामना उत्तर प्रदेश से और अंतिम क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु का सामना महाराष्ट्र से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *