जापान में ओमीक्रोन वेरिएंट का पहला मामला दर्ज हुआ

टोक्यो, 30 नवंबर (हि.स.)। जापान में मंगलवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति जो हाल ही में नामीबिया से लौटा है वह संक्रमित पाया गया है।

चीफ कैबिनेट सचिव हीरोकाजु मात्सुनो ने बताया कि रविवार को नरीता हवाई अड्डे पर पहुंचा 30-32 साल का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्टियस डिसीसिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है।

इस व्यक्ति के साथ में यात्रा कर रहे यात्रियों और आस पास की सीट पर बैठे यात्रियों की पहचान हो गई है और जापान के स्वास्थ्य अधिकारियों को आगे की कार्रवाई करने के लिए सूचना दे दी गई है। उनके दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें एयरपोर्ट के पास सरकारी केन्द्र में पृथकवास में रखा गया है।

सरकार सीमा पर सख्त नियंत्रण बनाए रखेगी। साथ ही नए वेरिएंट के जीनोम विश्लेषण करने की अपनी क्षमता बढ़ाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जापान ने घोषणा की था कि उसने विदेशी यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सीमा पर फिर से प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *