झारखंड: कोरोना के सक्रिय 109 मामलों में सबसे अधिक 37 रांची में

रांची, 28 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के सक्रिय 109 मामलों में सबसे अधिक 37 राजधानी रांची में हैं। जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। जिले से नौ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जानकारी दी गयी कि राज्य में कोरोना से 20 लोग स्वस्थ हुए हैं। रविवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 20 नए केस मिले हैं। रांची से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, बोकारो से चार, दुमका से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिला है।

राज्य में कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 349216 हो गयी है। जबकि राज्य में कुल 16910913 सैंपल की जांच की गयी। राज्य में कोरोना के 109 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 343967 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5140 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *