अक्षय कुमार ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

साल 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 के हमले को कौन भूल सकता है। भारत के इतिहास में यह वह काला दिन है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया। 26 नवंबर साल 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। आज इस हमले को 13 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी उस घटना का भूल पाना नामुमकिन है। इस हमले में सैंकड़ों बेकसूर लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और कई लोग बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

26/11 के हीरोज और पीड़ितों को याद करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा-‘भयानक मुंबई आतंकवादी हमले को 13 साल हो गए हैं। उन सभी को याद करते हुए जिन्होंने अपने जीवन और प्रियजनों को खो दिया। उन सभी बहादुरों को मेरी भावभीनी श्रद्धाजंलि जिन्होंने हमारे शहर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।’

मुंबई में हुए इस दिल दहला देने वाली घटना को याद कर आज भी हर किसी की रूह कांप जाती है। 3 दिनों तक जारी रहे हमलों में हजारों घायल हुए और सैंकड़ों ने अपनी जान गंवा दी थी। मुंबई पुलिस ने इन आतंकवादियों में से एक अजमल कसाब को धर धबोचा था, जिसे बाद में 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी। लोग इस घटना में शहीद हुए लोगों को याद कर सोशल मीडिया के जरिये भावभीनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *