गुरुनानक जयंती पर इमरान खान ने दी शुभकामनाएं

इस्लामाबाद, 19 नवंबर (हि.स.)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को सिख समुदाय के लोगों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया भर के सभी सिखों को 552वीं गुरु नानक देव जी जयंती की शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर, हम पाकिस्तान में अपने धार्मिक स्थलों पर आने पर हजारों सिखों का स्वागत करते हैं। मैं अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराता हूं कि उन्हें उनके धार्मिक अनुष्ठानों को करने के लिए सुविधा प्रदान करना जारी रखेंगे।

इमरान खान की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब दुनिया भर में पाकिस्तान में सिखों के उत्पीड़न की निंदा की जा रही है। साल 2014 से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। सिख समुदाय धार्मिक कट्टरवादी समूहों के निशाने पर है। हाल ही में 30 सितम्बर को एक सिख यूनानी प्रैक्टिश्नर सतनाम सिंह को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में उनके क्लीनिक के अंदर गोली मार दी गई थी। पिछले साल मलेशिया के रहनावाले रविंदर सिंह जो शादी के लिए अपने घर वापस आए थे, उनकी भी खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान शहर में हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *