‘स्वतंत्रता’ के संदर्भ में उल्फा के साथ वार्ता की नहीं की वकालत : मुख्यमंत्री डॉ. सरमा

ट्वीट कर समाचार को बताया झूठा

गुवाहाटी, 18 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को ट्वीट कर मीडिया में आई उस खबर को झूठा करार दिया है जिसमें यह दावा किया गया कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा वार्ता के लिए उल्फा के स्वाधीनता के मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं। इस खबर से अन्य लोगों के साथ ही मुख्यमंत्री को भी झटका लगा है।

आज माजुली की यात्रा से पहले मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने ट्विटर पर यह स्पष्ट किया कि वह उल्फा के साथ स्वाधीनता के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहते। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री भारत की संप्रभुता पर किसी से चर्चा नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीयों को, चाहे वे किसी पद पर हो, भारत की संप्रभुता को बचाए रखना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने इन खबरों का खंडन किया है कि वह उल्फा के संप्रभुता पर चर्चा करेंगे। उन्होंने एक अंग्रेजी समाचार पत्र की कटिंग को शेयर करते हुए उसे झूठा करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने बुधवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उल्फा से वार्ता की मेज पर आने का आग्रह किया था। उन्होंने हालांकि यह नहीं कहा कि वह संप्रभुता के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *