यादों के झरोखे से : 32 साल पहले आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने किया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण

नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी यादगार है। 32 साल पहले आज ही के दिन 15 नवंबर, 1989 को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

इसी मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने भी पदार्पण किया था। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ था। इस खास टेस्ट मैच में तेंदुलकर को वकार यूनुस ने पहली पारी में सिर्फ 15 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट किया था।

इन वर्षों में, तेंदुलकर ने इतिहास में अपना नाम ”सर्वकालिक महान बल्लेबाज” के रूप में दर्ज किया है और उन्हें ”मास्टर ब्लास्टर” के रूप में भी जाना जाता है।

तेंदुलकर ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया।

सचिन आज तक टेस्ट और एकदिवसीय दोनों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके पास सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज करने का रिकॉर्ड भी है।

वर्ष 2019 में तेंदुलकर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले छठे भारतीय बने। 46 वर्षीय तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारत के लिए पदार्पण किया था।

उन्होंने सभी प्रारूपों में 34,357 रन बनाए, जो दूसरे नम्बर पर काबिज श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा से 6,000 रन अधिक है।

मास्टर ब्लास्टर ने इंडियन प्रीमियर लीग में प्रतिस्पर्धा करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए एक मेंटर के रूप में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *