झारखंड में कोरोना के 138 सक्रिय मरीजों में सबसे अधिक 71 रांची में

रांची, 6 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में सक्रिय 138 में 71 मामले अकले रांची में हो गये हैं।

संतोष की बात है कि इस दौरान पूरे राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना से नौ लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत 20 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची में मिले सात के अलावा , पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से चार , गढ़वा से दो और रामगढ़ से भी दो नए मरीजों की पहचान हुई है। इन 20 नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 48 हजार, 848 हो गई है। इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 572 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार,138 मरीजों को कोरोना के कारण अपनी जान देनी पड़ी है।

झारखंड में कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अब तक एक करोड़, 61 लाख, 62 हजार, 142 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 138 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *