अहमदनगर जिला अस्पताल में हुई हृदय विदारक दुर्घटना से व्यथित हूं: अमित शाह

नई दिल्ली, 06 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में भीषण आग लगने से हुई दर्दनाक घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हृदय विदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदय विदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक आग लग गयी, जिसमें 10 मरीजों की मौत हो गई है। इस घटना में 7 मरीज घायल हुए हैं।