झारखंड में कोरोना के 20 नए मरीज, 20 जिलों में शून्य मरीज

झारखंड में 20 जिले में कोरोना के शून्य मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को बताया गया कि कोरोना से आठ लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शुक्रवार को सुबह तक कोरोना के 20 नए केस मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 11, जामताड़ा से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से छह और रामगढ़ से एक मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348828 गया हैं। जबकि अबतक टोटल 16120040 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 127 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 343563

मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5138 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 मरीज मिले है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 62 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *