मिजोरम और असम को छोड़ पूर्वोत्तर में कोरोना नियंत्रण में

गुवाहाटी, 01 नवम्बर (हि.स.)। पूर्वोत्तर के मिजोरम और असम को छोड़ अन्य पांच राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड में कोरोना नियंत्रण की ओर है। केंद्र सरकार ने भी मिजोरम और असम को कोरोना के मद्देनजर विशेष दिशा-निर्देश दिये हैं।

पूर्वोत्तर में नये संक्रमितों की संख्या 921 है। इनके साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 लाख, 41 हजार 806 हो गई है। इनमें 11 लाख, 17 हजार 651 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार एक मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 10 हजार, 403 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 974 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है।

केंद्र सरकार ने मिजोरम और असम में कोरोना के हालात देखते हुए दोनों राज्य सरकारों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 579 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक लाख, 21 हजार, 359 हो गई है। इनमें से एक लाख 14 हजार 612 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 610 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, छह हजार, 315 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 432 है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी है।

असम में 212 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख, 10 हजार 645 पहुंच गई है, जबकि छह लाख 974 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 236 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हजार 327 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 997 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

मणिपुर में 63 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 23 हजार 731 है जबकि एक लाख, 21 हजार, 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 62 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 708 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 921 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 12 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84 हजार, 458 हो गई है जबकि 83, हजार 466 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 126 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 22 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 हजार, 627 हो गई है जबकि 81, हजार 695 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 431 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 450 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 01 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 155 है जबकि, 54 हजार, 784 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 91 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 21 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 979 हो गई है। इनमें से 31 हजार, 63 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 195 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 396 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार, 842 हो गयी है। राज्य में कुल 29 हजार, 904 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 210 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 685 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *