पूर्वोत्तर में कुल 1,097 नये मरीज, 1,110 हुए स्वस्थ, छह की मौत

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर । पूर्वोत्तर के पांच राज्य त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड में शनिवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। दूसरी ओर, मिजोरम और असम में अभी भी कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है।

पूर्वोत्तर में नये संक्रमितों की संख्या एक हजार 97 रही। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख, 39 हजार, 754 हो गई है। इनमें 11 लाख, 15 हजार 187 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में एक हजार 110 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 10 हजार, 832 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 959 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

असम में 322 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख, 10 हजार 150 पहुंच गई है, जबकि छह लाख 367 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 278 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हजार 444 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 992 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 83 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 23 हजार 609 है जबकि एक लाख, 20 हजार, 819 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 53 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 871 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 919 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में 592 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक लाख, 20 हजार, 88 हो गई है। इनमें से एक लाख 13 हजार 246 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 646 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, छह हजार, 415 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 427 है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी है।

त्रिपुरा में 11 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84 हजार, 446 हो गई है जबकि 83, हजार 456 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 114 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 32 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 हजार, 559 हो गई है जबकि 81, हजार 628 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 482 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 449 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में भी नौ नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 143 है जबकि, 54 हजार, 755 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 108 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान नौ कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 948 हो गई है। इनमें से 31 हजार, 52 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 176 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 395 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 39 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार, 811 हो गयी है। राज्य में कुल 29 हजार, 864 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 222 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 684 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *