ओडिशाः 24 घंटों में कोरोना के 2 हजार 640 नये मामले

भुवनेश्वर, 29 जून (हि.स.)। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 640  कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।कोरोना के नये मामले मिलने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 06 हजार 429  हो गई है। अभीतक राज्य में  8 लाख 70  हजार 787 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या  31 हजार 619 है।विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नये मामलों में से 1  हजार 517 संगरोध से हैं जबकि 1 हजार 123 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 365 कोरोना  संक्रमित पाये गये हैं।