पूर्वोत्तर में कोरोना के मरीज फिर बढ़े, 4229 नये संक्रमित

-69 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 29 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में  फिर से वृद्धि देखी गयी है। हालांकि, इन राज्यों में स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या चार हजार, 229 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 85 हजार, 275 हो गई है। इनमें सात लाख, 26 हजार, 119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल पांच हजार, 797 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। 

संतोष की बात है कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में पिछले दो दिनों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि, यह चिंताजनक है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के भी संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे सबसे अधिक मामले असम में दर्ज हुए हैं। संक्रमण के चलते कुछ बच्चों की  मौत भी हुई है।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 48 हजार, 670 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक आठ हजार, 163 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 69 मरीजों की मौत हुई है।

असम में नये संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार, 689 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, तीन हजार, 333 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 72 हजार, 461 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन हजार, 394 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 25 हजार, 43 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 482 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 42 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 432 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 68हजार, 418 है जबकि 61 हजार, 646 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 608 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा पांच हजार, 642 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 130 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 219 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 64 हजार, 860 हो गई है। इनमें 60 हजार, 631 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 466 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 537 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 669 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 336 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 48 हजार, 783 हो गई है जबकि 43 हजार, 578 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 508 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 378 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 827 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 295 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 35 हजार, 227 है जबकि 32 हजार, 483 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 213 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 577 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 167 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 56 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 25 हजार, 17 है। राज्य में कुल 22 हजार, 426 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 175 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, 397 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 493 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 71 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 20 हजार, 182 हो गई है। इनमें से 17 हजार, 599 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 27 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 304 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 131 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 455 हो गई है। इनमें से 15 हजार, 295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 255 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि चार हजार, 69 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 91 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *